अभ्युदय योजना अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु चयन कार्यक्रम निर्धारित
-
By Admin
Published - 13 June 2024 35 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में मेधावी छात्र/छात्राओं के चयन हेतु कार्यक्रम निम्नवत् होना सुनिश्चित हुआ है- मुख्यमंत्री अभ्युदय प्रवेश परीक्षा-2024 कार्यकम अंतर्गत सिविल सेवा (प्रा०) / राज्य सिविल सेवा (प्रा०) परीक्षा / NEET/JEE/ NDA एवं SSC (एक दिवसीय परीक्षा) में छात्र/छात्राओं के चयन हेतु-आवेदन आरम्भ होने की तिथि
12.06.2024 व आवेदन की अन्तिम तिथि 22.06.2024 है
परिणाम प्रकाशित होने की अनुमानित तिथि 26.06.2024 है
काउंसलिंग/डॉक्यूमेंटशन 28.06.2024 ,कोचिंग सत्र संचालन की अनुमानित तिथि 01.07.2024 है l आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आफलाइन पंजीकरण दिनांक 12.06.2024 से 22.06.2024 तक किया जा सकता है। आवेदन पत्र डी०एस०एन० महाविद्यालय के कक्ष सं०- 10 एवं 11 एवं समाज कल्याण कक्ष सं0-24 से प्राप्त किये जा सकते है। योजना की अधिक जानकारी हेतु योजना के कोर्स कोऑर्डिनेटर से डी०एस०एन० महाविद्यालय में सम्पर्क कर सकते है। आवेदक एक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये अलग-अलग आवेदन कर सकते है। आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्रता निम्नवत् है-1. NEET/JEE हेतु कक्षा-11 एवं 12 में अध्ययनरत् अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र/छात्रा पात्र होंगे। 2 UPSC/UPPSC की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र/छात्रा पात्र होंगे। 3. NDA हेतु कक्षा-11 एवं 12 में अध्ययनरत् अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र/छात्रा पात्र होंगे। 4. SSC की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र/छात्रा पात्र होंगे। आवदेन करनेh हेतु लिंक-https:/ docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSciYBvtwAsvscpVQz2NJWqKpL4UZSzpFxAD5MSPrtfP8w// fhw/viewform है l
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त व अभियुक
-
ग्राम प्रधान व लेखपाल ने निरीक्षण कर सरकारी मदद का दिया आश्वासन बंथरा,लखनऊबंथरा थानाक्षेत्र अंत
-
सोमेन्द्र नाथ शुक्ल सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार को जनपद उन्नाव में राज्य महिला आ
-
सोमेन्द्र नाथ शुक्ल सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार को जनपद उन्नाव में राज्य महिला आ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार को कलेक्टेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी गौ