एकता सिंह सदस्या राज्य महिला आयोग ने किया जनपद भ्रमण
-
By Admin
Published - 27 February 2025 48 views
सोमेन्द्र नाथ शुक्ल
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गुरुवार को जनपद उन्नाव में राज्य महिला आयोग एकता सिंह द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य मोती नगर व प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण किया गया। ग्यारह बजे निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाए जाने हेतु आवेदक आवेदिकाओ की सुगमता से जनसुनवाई की गई साथ ही महिला एवं बाल विकास द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जनसाधारण को जागरूक किया गया। 06 प्रकरण सदस्य के सामने प्राप्त हुए जिन्हें निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया जनसुनवाई में एकता सिंह राज्य महिला आयोग लखनऊ नीलम सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सरोज अपर पुलिस अधीक्षक सोनम सिंह नगर क्षेत्राधिकारी प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश कुमार प्रभारी महिला थाना चाइल्ड लाइन वन स्टॉप सेंटर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त व अभियुक
-
ग्राम प्रधान व लेखपाल ने निरीक्षण कर सरकारी मदद का दिया आश्वासन बंथरा,लखनऊबंथरा थानाक्षेत्र अंत
-
सोमेन्द्र नाथ शुक्ल सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार को जनपद उन्नाव में राज्य महिला आ
-
सोमेन्द्र नाथ शुक्ल सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार को जनपद उन्नाव में राज्य महिला आ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार को कलेक्टेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी गौ